शिवपुरी। इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश सैनिक संगठन ने जाति बयान में कहा की देश आजादी का समारोह जगह-जगह मना रहा है। घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही हैं, वही शिवपुरी जिले के खरई खोरघार में शहीद अमर शर्मा की अन्त्येष्टि स्थल पर घास, झाड़ी, गन्दगी और मिट्टी खोदकर गड्ढे बना दिये गए हैं। अंत्येष्टि यात्रा में समूचा शहर उमड़ पड़ा था। अंत्येष्टि करने में भी बहुत मुश्किल आई थी। लेकिन आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी वहां कोई साफ सफाई नहीं की गई। वहां के सरपंच और विधायक जी को भी फोन पर रिक्वेस्ट की। लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। कलेक्टर द्वारा वृक्षारोपण हुआ था। पेड़ भी घास और झाड़ियों में दब गये।
प्रशासन से अनुरोध है कि शीघ्र से शीघ्र वहां शहीद अमर शर्मा की प्रतिमा लगाई जाए, और सुंदर पार्क बनाया जाए। जो दर्शनीय स्थल हो । इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश सैनिक संगठन, सांसद, विधायक और प्रशासन से मांग करता है। कलेक्टर शीघ्र से शीघ्र ध्यान देने की कृपा करें।
ये अपील जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा , महिला बिंग अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा, यूथ विंग अध्यक्ष तरुण शर्मा, उपाध्यक्ष गीता पवार , जनरल सेक्रेटरी कृष्णा त्रिपाठी, रानी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, लीगल एडवाइजर संजीव बिलगैया , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, जनरल सेक्रेटरी प्रवीण गुप्ता, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर , यूथ विंग जनरल सेक्रेटरी सोनू गुप्ता, कैलाश सिंह जादौन ,ताजभानसिंह परमार, मोहन सिंह राजपूत , लक्ष्मी नारायण नायक, कैलाश सिंह यादव, रामदास आर्य , केदार सिंह परमार , सत्येंद्र शर्मा , भानु कुशवाहा , दिलीप यादव,पिछोर तहसील उपाध्यक्ष राम प्रकाश केवट, बदरबास तहसील अध्यक्ष महेश दास बैरागी,करैरा तहसील अध्यक्ष कैप्टन गजेंद्र सिंह परमार , तहसील उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार जोशी , महेंद्र सिंह रावत , रघुवीर सिंह सोलंकी , संजय गुप्ता, के एल चार्ल्स , अजय तिवारी, सुनील सिंह परमार ,रामनरेश सिंह सेंगर, मनोज दीक्षित, मनोज कुमार शर्मा, वरिष्ठ स्काउट कमिश्नर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी व एडवोकेट वरुण शर्मा, कैप्टन हिमायतुल्लाह खान, कैप्टन चंद किशोर चतुर्वेदी ने की।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें