शिवपुरी। साहित्य में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले करैरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ लखन लाल खरे ने मेडिकल कालेज के लिए अपने देहदान की घोषणा की।तुलसी जयंती के अवसर उनकी दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन मध्यप्रदेश सरकार के गृह सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर तथा राघोगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जवाहरलाल द्विवेदी के विशिष्टातिथ्य में स्थानीय साइंस कॉलेज में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर डॉ लखन खरे द्वारा स्थापित संस्था शिवपुरी साहित्य संस्कृति शोध संस्थान द्वारा श्री अशोक मोहिते को शिवपुरी साहित्य श्री सम्मान2024 तथा सिंघल फाउंडेशन की ओर से डा लोकेश तिवारी को सम्मानित किया गया। श्री मोहिते तीसरे सम्मान ग्रहीता हैं।इसके पूर्व डॉ मुकेश अनुरागी और सौरभ तिवारी करैरा को शिवपुरी साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।शिवपुरी जिले के एक साहित्यकार को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है।इस पूरे आयोजन का व्यय डॉ खरे स्वयं करते हैं। एक वर्ष से गम्भीर बीमारी से जूझ रहे डॉ खरे ने जब अपने देहदान की घोषणा की,तो सारा सभागर भावुक हो उठा। उपस्थित जनों ने डॉ खरे की इस घोषणा की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें