Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज़ : जिला कांग्रेस शिवपुरी 20 सितंबर को जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा आयोजित करेगी

सोमवार, 16 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस शिवपुरी 20 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय शिवपुरी पर किसान न्याय यात्रा आयोजित करेगी। 
किसान न्याय यात्रा प्रभारी, जौरा विधायक श्री पंकज उपाध्याय के मुख्य आथित्य एवम जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिनांक 15 सितंबर 2024 को दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर किसान न्याय यात्रा की तैयारी हेतु बैठक हुई। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर 20 सितंबर 2024 को दोपहर 12 से जिला मुख्यालय शिवपुरी पर किसान न्याय यात्रा आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
 उक्त निर्देश के परिपालन में 20 सितंबर 2024 को किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली की दरों मे अत्याधिक  वृद्धि, खसता हाल सड़के, महिलाओं बालिकाओं से दुराचार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर, किसान न्याय यात्रा प्रभारी जौरा विधायक श्री पंकज उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल  किसान न्याय यात्रा एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी से जारी सूचना में जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल से प्राप्त सूचना पत्र में, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश के परिपालन में आज जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर बैठक का आयोजन किया गया और उसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कि, 
 आज मध्य प्रदेश में कई जिलों में अत्यधिक वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। शिवपुरी जिले में भी अतिवृष्टि से ज्यादातर किसानों की फसल नष्ट हो गई है। लेकिन जिला कलेक्टर शिवपुरी ने आज दिनांक तक जिन किसानों की फैसले बर्बाद हुई है उनका सर्वे नहीं कराया गया है इस कारण से शिवपुरी जिले में किसानो की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। और उन्हें भूखे मरने की चिंता सता रही है। फसलों की लागत दोगुनी हो गई है। लेकिन मध्य प्रदेश में आज भी सोयाबीन की फसल का जो समर्थन मूल्य 2011 में 4300 रुपए प्रति क्विंटल था। आज 2024 में भी इसी दर पर फसल की खरीद की जा रही है।
देश में एवं प्रदेश में लंबी अवधि से आज बीजेपी की सरकार है। किसान कई वर्षों से केंद्र एवं राज्य सरकार से एम एस पी पर फसल खरीद की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज दिनांक तक उनसे एम एस पी पर फसल खरीद नहीं की जा रही है।
आज देश एवं प्रदेश में किसानों की दुर्दशा, महिलाओं एवं बालिकाओं से दुराचार, बिजली की दरों में अत्यधिक वृद्धि, खस्ता हाल सड़के, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक वर्गों से भेदभाव एवं उन पर अत्याचार तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया जाना है। 
उक्त किसान न्याय यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान ने, जिले के समस्त  ब्लॉक अध्यक्ष गण,  जिला मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधायक, सांसद पूर्व विधायक, सांसद विधानसभा 2023 एवं लोकसभा 2024 के प्रत्याशी, मोर्चा, संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी तथा किसान कांग्रेस के सहयोग से किसान भाइयों एवं प्रभावित परिवारों की अधिक से अधिक भागीदारी  एवम अनिवार्य रूप से उपस्थिती सुनिश्चित करने की अपील की है। 
जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की है कि समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण 20 सितंबर 2024 को दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय शिवपुरी पर किसान न्याय यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों के साथ उपस्थित रहे।
जौरा विधायक एवम किसान न्याय यात्रा प्रभारी श्री पंकज उपाध्याय , जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश शर्मा जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल , पूर्व विधायक श्री प्रागीलाल जाटव, की महत्वपूर्ण उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में, कार्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक, दिनेश वशिष्ठ, जिनेश जैन, रामकुमार यादव भरत रावत, अनिल उत्साही हनीफ खान टोनी मुन्नालाल सुमन सरवन लाल धाकड़, मोहित अग्रवाल, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु कुशवाहा, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र खटीक, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सतीश फौजी, लक्ष्येन्द्र शर्मा, महेश शर्मा अशोक इकलोदियां, विनीता भरत लखन ब्लॉक अध्यक्ष गण संजय हरसाना खेमराज लोधी कालीचरण शर्मा आफाक अंसारी, अशोक शर्मा राजकुमार यादव अनुसूचित जाति अध्यक्ष दीपक जाटव मुरारी लाल बहनिया प्रदीप लोधी राकेश यादव रामवीर यादव विजय चौकसे, मानसिंह तोमर अशोक बेडिया सूरज शर्मा राजेंद्र शर्मा खेरोंना ललित सेन मोहन सिंह यादव सतीश धाकड़ अशोक सगर मुकेश उदैया, जितेंद्र शर्मा लगभग 200 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अधिक लोग उपस्थित रहे। ये जानकारी एडवोकेट राजकुमार शाक्य प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने दी।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129