Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज़ : बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार को गोली से उड़ाया, बेटे के सामने मारी गोली, फरार

बुधवार, 18 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
सारंगपुर। इंदौर के एक दैनिक अख़बार के साथ चैनल के पत्रकार को बेटे के सामने बदमाशों ने गोली से उड़ा डाला और फरार हो गए. राजगढ़ जिले के सारंगपुर में अस्पताल रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार की आज गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात 9 बजे की है। सलमान खान (35) अस्पताल के किनारे स्कूटी पर बैठा था। इसी दौरान तीन लोग पहुंचे और कनपटी से सटाकर गोली चला दी। वारदात के वक्त सलमान का 9 साल का बेटा भी उसके साथ था।
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बताया कि बाइक सवारों ने सलमान को देखते ही बिना बात किए गोली मार दी। सलमान पर पिछले साल भी हमला हुआ था।
  ( सलमान मंत्री सिलावट के साथ )
जिस समय गोली मारी गयी उसी समय घटनास्थल से महज 50 कदम की दूरी पर एसडीओपी अरविंद सिंह गाड़ी से आ रहे थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बाइक सवार गोली मार कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे। सलमान लंबे समय से इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार और यूट्यूब चैनल में काम करता था। 
दूसरी बार हुआ हमला 
थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि पिछले साल 9 फरवरी 2023 को आपसी रंजिश के चलते 5 बदमाशों ने सलमान पर चाकू और तलवार से हमला किया था। उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था।
सलमान ने बताया था कि नगर में रहने वाले शाहरुख से उसका विवाद चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख ने सलमान के भाई से मारपीट की थी। इसके बाद सलमान ने इस मामले में शाहरुख पर FIR दर्ज कराई थी।
        (सलमान पूर्व cm के साथ )
सलमान का आरोप था कि इसी विवाद के चलते हत्या के लिए उस समय शाहरुख ने भोपाल से युवकों को बुलवाया था। सलमान अपने अखबार के कार्यालय में लोगों के साथ बैठकर चर्चा कर रहा था। उसी वक्त 4 से 5 लोगों ने उस पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया था। बाद में मामले में समझौता हो गया था।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129