1. पेयजल पाइप लाइन बदलने के कारण दिनांक 24.08.2024 से दिनांक 28.08.2024 तक मड़ीखेड़ा आधारित सप्लाई बंद होने के संबंध में निकाय द्वारा समाचार पत्र में प्रेस नोट के माध्यम से शिवपुरी शहर के आमजन को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका था।
2. निकाय द्वारा पेयजल पाइप लाइन बदलने के कार्य पूर्ण कर दिनांक 29.08.2024 को मड़ीखेड़ा से शाम 6 बजे पेयजल सप्लाई प्रारंभ की गई एवम शहर में रात्रि 1 बजे तक पानी आना प्रारंभ हुआ।
3. दिनाक 30.08.2024 को दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 तक मड़ीखेड़ा की 33 केवी विद्युत लाइन का एमपीईबी द्वारा सैटडॉन लेने के कारण पेयजल व्यवस्था बाधित रही।दिनांक 30.08.2024 को रात्रि में पुनः पेयजल सप्लाई चालू की गई।
4. दिनांक 31.08.2024 की सुबह 6 बजे मड़ीखेड़ा में डूब क्षेत्र के पास लाइन लीकेज होने पेयजल सप्लाई बाधित हुई।31.08.2024 की दोपहर तक लीकेज सुधार कर पुनः पेयजल सप्लाई चालू की गई। कुछ समय पश्चात ही रात्रि में फिर लीकेज होने से पेयजल सप्लाई बाधित हुई उसी रात में लीकेज सुधार का कार्य पूर्ण कर मड़ीखेड़ा से दिनांक 01.09.2024 को 1.30 AM पर पेयजल सप्लाई चालू की गई।
5. दिनाक 01.09.2024 को सुबह 6 बजे तक शिवपुरी शहर में पानी आने से बड़ोदी, सोनचरिया टंकी, मोतीबाबा टंकी भर कर पेयजल सप्लाई किया गया दिनांक 01.09.2024 में करोंदी एवम फिजिकल क्षेत्र में लाइट सैटडाउन होने फिजिकल संपवेल से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। रात्रि में 10:30 पर पुनः लाइन लीकेज होने पेयजल सप्लाई बाधित हुई।
6. दिनाक 02.08.2024 में लीकेज सुधार का कार्य पूर्ण कर रात्रि 7 बजे मड़ीखेड़ा से सप्लाई चालू की गई रात्रि में 12 बजे तक शहर में पानी सप्लाई आना प्रारंभ हुई। दिनाक 03.08.2024 को फिजिकल टंकी, मोतिबाबा टंकी,सोनचारिया, ठकुरपुरा नोहरी, स्टील टंकी भरकर सप्लाई की गई। इसके अतिरिक्त करोंदी संपवेल से विभिन्न क्षेत्रों, फिजिकल संपवेल से संजय कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई किया गया।
उपरोक्त के अतिरिक्त निकाय द्वारा संपूर्ण समयावधि में निकाय के 7 ट्रैक्टर टैंकर एवम किराए के 6 ट्रैक्टर टैंकर के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन लगभग 120 टैंकर भेजे गए।
शहरवासियों को हुई असुविधा से लिए नगर पालिका को खेद है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी।
बता दें की शहर में मड़ीखेड़ा की सप्लाई नहीं किए जाने से अनेक लोग परेशान हैं। आज फिजिकल पर आंदोलन किया गया। एक व्यक्ति ने गंदे पानी से सड़क पर ही स्नान किया।
अप

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें