Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन में तबादले, राजेश कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय, ग्वालियर संभाग होंगे

सोमवार, 2 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। महानिदेशक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, मध्यप्रदेश से जारी आदेश में निम्नलिखित भापुसे. और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाये अनुसार विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन के संभागीय कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया हैं। इसी क्रम में श्री राजेश कुमार मिश्रा, रापुसे (डी.डी. 98) वर्तमान पदस्थापना स्थल पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से नवीन पदस्थापना स्थल विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, ग्वालियर संभाग ग्वालियर पदस्थ किया गया हैं। इसी प्रकार श्री राजेश सहाय, रापुसे. (डी.डी.2002) को वर्तमान पदस्थापना जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा इन्दौर से नवीन पदस्थापना स्थल विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, इन्दौर संभाग इन्दौर जबकि श्री दुर्गेश कुमार राठौर, (डीडी2002) को वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक अ. अ.वि पुमु भोपाल से नवीन पदस्थापना स्थल विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग भोपाल पदस्थ किया गया हैं। 
जारी आदेश के क्रम में विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाई गई नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण किये जाने हेतु कार्यमुक्त किया गया हैं। जिसमें श्री सव्यसाची सराफ, पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्तसंगठन, इन्दौर संभाग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल। रामेश्वर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, ग्वालियर संभाग ग्वालियर को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इन्दौर, श्री मनु व्यास, पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन, भोपाल संभाग भोपाल को सहा. पु. महानिरीक्षक कार्यालय, पु.महानिरीक्षक, रीवा जोन को नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण किये जाने हेतु कार्यमुक्त किया गया हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129