शिवपुरी। सदस्यता अभियान 2024 शिवपुरी नगर मंडल विस्तारित बैठक भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ परसदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए करनीय कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक बूथ पर जिम्मेवार कार्यकर्ता तय किए गए l जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर जाकर घर घर जनसम्पर्क कर अधिकतम सदस्य बनाने हैं और व्यापक जनसम्पर्क कर प्रत्येक घर पर सदस्य बनाने हैं। नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी ने सदस्यता अभियान की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी मोर्चा के कार्यकर्ता भी सदस्यता अभियान में पूरी भागीदारी निभाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। बैठक को प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत से इस अभियान में लग जाएं। बैठक में मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें