Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर : शहर की थीम रोड पर खुलेआम गुंडई, शराब ठेकेदारों के बीच जमकर चली लाठी, हॉकी, शहर में दहशत, देखिये video

शनिवार, 28 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के देहात थाना इलाके स्थित थीम रोड पर बीती रात शराब ठेकेदारों ने जमकर गुंडई की। बीच सड़क पर जीप ख़डी करके आपस में लाठी, डंडे, होकियों से एक दूसरे पर हमला किया गया। बीच शहर में करीब बीस मिनिट तक जमकर अराजकता का माहौल रहा। खबर पाते ही कोतवाली पुलिस मोके पर गईं लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। 
जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के वीर सावरकर पार्क थीम रोड़ पर दो पक्षों में बीती रात जमकर झगड़ा हुआ। सड़क पर लाठी, हॉकी भांजी जाती रही इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तब कहीं जाकर झगड़ा शांत हुआ। घटना स्थल देहात का बताया जा रहा है लेकिन टी आई रोहित दुबे के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें की शुक्रवार रात करीब 11 बजे वीर सावरकर पार्क के पास थीम रोड़ पर दो पक्ष झगड़ा हो गया। झगड़ने वाले शराब कम्पनी के लोग थे।इस दौरान डायल 100 भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन मारपीट जारी रही।
                  (देखिये video )
बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मारपीट करने वाला एक पक्ष तब तक मौके से फरार हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष के युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुगर सिंह रावत बताया है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा किस बात पर हुआ ये ज्ञात नहीं हुआ।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129