यह दिन भगवान धन्वन्तरि की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान जब प्रकट हुए थे, तब उनके हाथों में अमृत कलश था, इसलिए धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है. इस दिन सोना-चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10.31 बजे आरम्भ होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01.15 बजे तक रहेगी। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति, वैभव और संपन्नता का आगमन होता है। कब है धन त्रयोदशी
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भः 29 अक्टूबर सुबह 10:32 बजे से
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Puja Muhurt)
29 अक्टूबर को शाम 6:31 बजे से शुरू होकर रात 8:31 बजे तक
वृषभ लग्न का मुहूर्तः शाम 06:13 से रात्रि 08:27 बजे तक
दीपदानः शाम 07:46 बजे से रात्रि 09:10 बजे तक
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
चर (सामान्य): सुबह 09:18 – सुबह 10.41
लाभ (उन्नति): सुबह 10.41 – दोपहर 12.05
अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 12.05 – दोपहर 01.28
धनतेरस पर राशि अनुसार किन वस्तुओं की करें खरीदारी
मेष राशि
धनतेरस पर मेष राशि के जातकों को चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपको तरक्की मिलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसिलिए धनतेरस पर आपके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ होता। मिथुन राशि वालों के लिए पन्ना शुभ रत्न है, इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को धनतरेस पर चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जड़ित अंगुठी आदी खरीदना उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है। यदि बजट कम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आपको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए, इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा। आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है। मोती की माला भी खरीद सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के लोगों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। इससे वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीदना चाहिए। ऐसा करने से साल भर पैसे की कमी नहीं रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को धनतेरस वाले दिन आप स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीद सकते हैं। इससे सालभर आपकी उन्नति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें