Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर: "शहर में बीती रात 3 जगह चोरों का धावा, देखिए cctv फुटेज", पोश "संतुष्टि कॉलोनी" की दीवार में लगाई सेंध, "व्यवसाई संजय लूनावत" ने टाली बड़ी वारदात, इधर "ट्रांसपोर्टर चंद्रकुमार जैन" के घर आए हथियार बंद चोर, हवाई फायर किए तो भागे, विजयपुरम से बाइक चोरी

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। चेन की नींद सोने वाले शहर वासियों जरा जाग जाइए क्योंकि शहर में चोरों की धमचक शुरू हो गई है। मय हथियारों के चोर शहर में आधी रात के बाद धमचक मचा रहे हैं। आपकी गहरी नींद और जरा सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को चोरों के हवाले कर सकती है। जी हां बीती रात यानी शुक्रवार शनिवार को दरमियानी रात को तीन हथियार बंद चोरों ने बीच शहर में पुलिस की गश्त को धता बताते हुए कुछ इलाकों में अपनी आमद दर्ज कराई है। लेकिन एक बाइक चोरी के अलावा दो कॉलोनी जिनमें नामचीन सुरक्षित घेरे वाली संतुष्टि कॉलोनी शामिल है, जिनमें लोगों की सतर्कता से चोरी की वारदात टाल दी गई। हालांकि धमाका के पास दो घटनाओं और दो कॉलोनी के सीसीटीवी video मौजूद हैं जिनमें दिखाई दे रहे चोर एक ही गैंग के नजर आ रहे हैं। आइए पढ़िए पूरी खबर।
केस 1
शहर की पोश और पूरी तरह सुरक्षित मानी जाने वाली संतुष्टि कॉलोनी की दीवार में सेंध लगाकर घुसे तीन चोर
सबसे बड़ी वारदात शहर की पोश और पूरी तरह सुरक्षित मानी जाने वाली संतुष्टि कॉलोनी में घटी है। इस कॉलोनी की दीवार में बड़ा गड्ढा करके चोरों ने कॉलोनी में प्रवेश कर लिया। जबकि कॉलोनी में मुख्य द्वार पर लोगों का पूरा इन्टरव्यू लेने के बाद ही कोई अंदर प्रवेश कर पाता है लेकिन चोर कॉलोनी की सुरक्षा को आईना दिखाते हुए रात 2 बजे अंदर घुस आए। वे अपने इरादे में कामयाब होते उसके पहले ही पेट्रोल पंप व्यवसाई संजय लूनावत की सजगता से बड़ी घटना टल गई। बकौल लूनावत उनके पास किसी दोस्त का फोन रात को आया। जिसके बाद उनकी नींद नहीं लगी। इसी बीच करीब दो बजकर 22 मिनट पर जब कुछ आहट हुई तो उन्होंने खिड़की से देखा तो एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। उन्होंने आवाज लगाई कौन है, तो वह नीचे झुका। ये देखकर शक पक्का हुआ तो उन्होंने फिर जोर से पूछा कौन है बोलते क्यों नहीं। इसी बीच उस व्यक्ति ने पत्थर उठाकर फेंका तो दो व्यक्ति दौड़ते हुए उसी के पास भागते दिखाई दिए। फिर तीनों साथ में चले गए। तीनों व्यक्ति कॉलोनी के बिजली ट्रान्सफॉर्मर के पास वाली दीवार की तरफ भागे और बोलते हुए की बाल बाल बच गए। ये दीवार ठकुरपुरा की तरफ सड़क वाली थी। जब वे चले गए तब लूनावत ने गेट पर जानकारी दी जिसके बाद देखा तो दीवार में गड्ढा मिला जिसके माध्यम से चोर कॉलोनी में आए थे। आपको बता दें कि ऊंची दीवार और तार फेंसिंग वाली सुरक्षित इस संतुष्टि कॉलोनी में पहले भी एक बार इसी तरह चोर घुस चुके हैं। इस कॉलोनी में जिले की पूरी क्रीम लाइन के अधिकारी, व्यवसाई, धनाढ्य वर्ग रहता है।
(देखिए संतुष्टि कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज)
 उक्त कॉलोनी सबसे बड़े उद्योगपति अरविंद दीवान कत्था मिल वालों की है। घटना को लेकर कॉलोनी के निवासियों की प्रतिक्रिया सुनने को मिली कि सुरक्षा और मेंटीनेंस के लिए वे शुल्क प्रदान करते हैं। 
केस 2
चन्द्र कुमार जैन के घर आए चोर, हवाई फायर किए तो भागे
बीती शुक्रवार शनिवार की रात 1 बजे चोरों ने चन्द्र कुमार जैन लुकवासा वालो के यहा आमद दर्ज कराई। गेट से ताक झांक करते हुए टोह लेते चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उन्होंने घर में घुसने की कोशिश की। लेकिन जिन्द बाबा टॉसपोर्ट एवं श्री जी टाटा मोटर्स के मालिक चन्द्रकमार जैन रात को जाग रहे थे। उन्होंने आहट होने पर अपने सीसीटीवी में देखकर चोरों को अंदर से ललकारा फिर हवाइ फायर किये तो चोर भाग गए। 
             (देखिए सीसीटीवी फुटेज)
उनकी मानें तो उन्होंने देखा 8 के करीब चोर श्री राम धर्म काटे के पीछे गुना वाईपास के पीछे वाली गली में मय हथियार के मौजूद थे और उनमें से दो गेट पर खडे घर में झांक रहे थे।  
केस 3
विजय पूरम से बाइक चोरी
नगर की विजयपुरम कालोनी से बीती रात एक बाइक चुराई गई है। कुल मिलाकर नगर में तीन जगह चोरी की घटना घटित हुई लेकिन लोगों की खुद की सजगता से घटना टल गई। 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129