Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: 37 आशा कार्यकर्ता निष्क्रिय घोषित, 8 सीएचओ को नोटिस

गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
* कलेक्टर तथा सीएमएचओ द्वारा की गई कार्यवाही
शिवपुरी 19 दिसम्बर 2024। आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाली 37 आशा कार्यकर्ताओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निष्क्रिय घोषित करने की कार्यवाही की गई वहीं कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने 8 सीएचओ को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिले में श्रमिक कर्मकार मण्डल, 70 बर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसमें शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पिछले दिनों स्वंय कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा विकासखंड स्तर पर पहुंचकर आशा कार्यकर्ता, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, पंप अटेंडर तक से संवाद स्थापित किया था। जिसमें कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को सख्त कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद जिले की 37 आशा कार्यकर्ता तथा 8 सीएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही की गई। जिस पर आशा कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय घोषित किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर शिवपुरी द्वारा खनियाधांना विकासखंड के 2, कोलारस विकासखंड के 2, बदरवास विकासखंड के 4 सीएचओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 
 कौन कौन आशा कार्यकर्ता हुई निष्क्रिय घोषित
कोलारस विकासखंड के ग्राम दरगवां से गीमा गोस्वामी, टीला से मंजू भार्गव, गुढा से प्रेम आदिवासी, गोधारी से अर्चना जैन, कडेसरा से मंजू शर्मा, हीरापुर से शांति गुर्जर, बोलाज से सुशीला गुर्जर,  कार्या से बिस्सो खान, टोरिया से उर्मिला धाकड, बबूका से गुडडी आदिवासी, कनावद से निदो आदिवासी,  हिनोतिया से रामलेश यादव, बछोरिया से ममता गुर्जर, सेजवारा से प्रीति धाकड, मडी से सरोज धाकड,  सुजवाया से पुख्खो धाकड,  कुम्हराआ जगार से कुसुम धाकड,  रूहानी से रानी राजावत, राजगढ से विधा वाल्मिक, कोटिका से श्रीवती आदिवासी,  सतनवाडा खुर्द से कृष्णा गुर्जर,  भैसोरा से रामश्री धाकड,  खोरधार से सरोज शर्मा,  सकलपुर से किरण शर्मा, पहलगांव से रचना पाल प्रमुख हैं।
इन्हें मिला कारण बताओ सूचना पत्र
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने अपेक्षित लक्ष्य न प्राप्त करने वाले खनियाधांना के उप स्वास्थ्य केन्द्र पिपरौदा उबरी सीएचओ सुधीर परिहार,  उप स्वास्थ्य केन्द्र  सिमलार ( गता झलकुई) से श्रीमती रिनीता जमरे, कोलारस के उप स्वास्थ्य केन्द्र सेसई से सीएचओ अजय धाकड,  उप स्वास्थ्य केन्द्र बिजरावन से श्रीमती नेहा निगम को कारण बताओ सूचना पत्र दिया गया है। इसी प्रकार विकासखंड बदरवास के उप स्वास्थ्य केन्द्र अमहारा से सीएचओ शुभम परिहार, उप स्वास्थ्य केन्द्र देहरादा गणेश से अंकिता बैरागी, उप स्वास्थ्य केन्द्र बराई से सीएचओ नीतेश पाटीदार, उप स्वास्थ्य केन्द्र अगरा से सुश्री अंजना रजक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129