शिवपुरी। संगीत नगरी ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला विश्वप्रसिद्ध ''तानसेन संगीत समारोह'' का यह 100वां वर्ष है। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है कि शास्त्रीय संगीत का निरन्तर 100 वर्षों तक आयोजित किया जाने वाला संभवत: इकलौता समारोह तानसेन समारोह ही है। इस वर्ष संस्कृति विभाग इस प्रतिष्ठित समारोह को शताब्दी समारोह के रूप में मनाने जा रहा है, जिसमें ग्वालियर के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में भी तानसेन शताब्दी समारोह के अंतर्गत संगीत सभाओं सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत प्रादेशिक ''गमक'' श्रृंखला का आयोजन शिवपुरी में किया जा रहा है।
संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि संध्याकालीन संगीत सभाओं के पूर्व दोपहर 2 बजे से ''तानसेन केन्द्रित गोष्ठी'' का आयोजन भी किया जावेगा। जिसमें कला-संगीत के विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
प्रस्तुतियों की जानकारी
टाउन हॉल, शिवपुरी, 7 दिसम्बर, 2024
गायन : शोभा चौधरी, इंदौर
सितार : स्मिता नागदेव, भोपाल
गायन (कर्नाटक शैली) : सुधा रघुरामन, दिल्ली
तानसेन शताब्दी समारोह
ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला ''तानसेन संगीत समारोह'' का यह 100वां वर्ष है। एक शताब्दी तक इसकी निरन्तरता और गरिमा दोनों को बरकरार रखना किसी मिसाल से कम नहीं है। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की ओर से संगीत सम्राट तानसेन के प्रति इस समारोह का आयोजन श्रद्धा सुमन है। 100वें वर्ष के अवसर पर संस्कृति विभाग तानसेन शताब्दी समारोह का आयोजन कर रहा है, इस वर्ष 100 से अधिक भारतीय एवं 10 विदेशी संगीतज्ञ अपनी प्रस्तुतियों से संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा अनुषांगिक गतिविधियों में चित्र प्रदर्शनी, वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी, रागरंग प्रदर्शनी, पुस्तक, पत्रिका विमोचन, लाइव चित्रकला शिविर, सेमिनार, शोध संगोष्ठी, वादी-संवादी, पर्यटन गतिविधियां इत्यादि सम्मिलित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें