Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: पेरिनेटल मेंटल हेल्थ पर मेटरनिटी विंग के स्टाफ का प्रशिक्षण संपन्न

गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी 26 दिसम्बर 2024। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में पहली बार जिला स्तरीय  मेटरनिटी विंग के स्टाफ के लिए पेरिनेटल मेंटल हेल्थ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण  आयोजित किया गया। जिसमें गर्भावस्था के दौरान होने वाले मनोरोग जैसे की एंजायटी डिप्रेशन ओसीडी ओर बाइपोलर डिसऑर्डर साइकोसिस पोस्ट  ट्रोमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर नींद ना  फोबिया सिजोफ्रेनिया आदि समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि मेटरनिटी विंग मैं पदस्थ स्टाफ का मानसिक स्वास्थ्य के विषय पेरिनेटल मेंटल हेल्थ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान गर्भावस्था के दौरान होने वाले मानसिक रोगों को कैसे पहचाना जाए यह जानकारी दी गई । प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि एंजायटी डिप्रेशन ओसीडी ओर बाइपोलर डिसऑर्डर साइकोसिस पोस्ट  ट्रोमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर नींद ना  फोबिया सिजोफ्रेनिया के लक्षण क्या है और उनके उपचार क्या है।
प्रशिक्षण में जिला अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक डॉ योगेंद्र सिंह रघुवंशी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज शर्मा द्वारा दिया गया प्रशिक्षण में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोना गुप्ता मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर बृजवान दोहरे मेटरनिटी विंग इंचार्ज रानी मेहरा वंदना मिश्रा इच्छा बिलोने , मंजू शर्मा काउंसलर एवं विनीता निरंजन आदि मौजूद रहे। 
 प्रशिक्षण में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं मनहित एप के बारे में जानकारी दी गई एवं वीडियो के माध्यम से  यह बताया गया की कैयर गिवर तथा परिवार के सदस्यों का गर्भावस्था के दौरान  गर्भवती महिला के प्रति कैसी भूमिका होनी चाहिए।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129