Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर: "संविधान पर आधारित विश्वरूप ओलंपियाड" के फाइनल राउंड में देश के 60 विद्यार्थियों में से एक चुनी गई "गीता पब्लिक स्कूल" की होनहार छात्रा "जिया चौधरी"

शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी की प्रतिभाएं गजब ढा रही हैं, देश ही नहीं बल्कि विदेश तक शिवपुरी का डंका बजा रही हैं। कुछ ऐसा ही कमाल एक होनहार बेटी ने कर दिखाया है जो देश की 60 प्रतिभागियों में से एक हैं जिन्होंने गीता पब्लिक स्कूल का नाम रोशन कर डाला है। आपको बता दें कि ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित हुई संविधान पर आधारित विश्व रूप ओलंपियाड में भारत के 15 राज्यों के 742 स्कूलों में से 127842 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से ओलंपियाड के फाइनल राउंड के लिए 60 विद्यार्थियों को चुना गया। जिनमें से मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है शिवपुरी के गीता पब्लिक स्कूल की छात्रा जिया चौधरी को। जानकार हर्ष होगा कि विश्वरूप ओलंपियाड भारतीय संविधान पर आधारित एक ऐसा ओलंपियाड है जो न सिर्फ संविधान की जानकारी देता है बल्कि संविधान में छपे अमूल्य चित्रों की जानकारी भी देता है जिनका ज्ञान हर भारतीय को होना जरूरी है। विश्वरूप ओलंपियाड का फाइनल राउंड 11 जनवरी 2025 को दिल्ली के केपीएस परिसर में आयोजित होगा। हम जिया की सफलता की कामना करते हैं। शाबाश जिया आपने छोटी उम्र में कर दिया कमाल। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129