#धमाका वायरल खबर: वीरेंद्र सहवाग ने पत्नी आरती को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, तलाक की अफवाह तेज
Virender Sehwag Divorce Rumours : टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं है और तलाक हो सकता है, ये अफवाह तेजी फैल रही है। ऐसी खबर इसलिए मीडिया में चल रही है, क्योंकि सहवाग ने अपनी पत्नी आरती को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। सहवाग और आरती की शादी के 21 साल से अधिक समय गुजर गए हैं। दोनों की जोड़ी काफी फेमस मानी जाती है। वीरू भी कई बार अपनी पत्नी की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि पिछले साल दीवाली के मौके पर सहवाग ने जो पोस्ट किया था, उसमें तस्वीर से पत्नी आरती गायब दिखीं। तस्वीर में उनकी मां और बड़े बेटे आर्यवीर दिख रहे हैं, लेकिन पत्नी आरती और छोटा बेटा वेदांत कहीं नजर नहीं आ रहा था। उसी समय से दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चा तेज होने लगी। सहवाग और उनकी पत्नी आरती के बीच तलाक की अफवाह को तब बल मिला, जब वीरू ने पत्नी आरती को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड लिस्ट से हटा दिया। हालांकि आरती के फ्रेंड लिस्ट में सहवाग अब भी बने हुए हैं। उनके बायो में “वीरेंद्र सहवाग की पत्नी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरू” लिखा हुआ है। साथ में आरती ने दिल का इमोजी भी दिया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें