दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। फिर भी 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया।
पहली वजह- केजरीवाल की तरह वैश्य
रेखा भी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह वैश्य हैं। दिल्ली में वैश्य समुदाय व्यापार में होल्ड रखता है। ये हमेशा बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। इसी वजह से भाजपा के तीन नेताओं के नाम सीएम पद की दौड़ में थे। इनमें रेखा गुप्ता के अलावा विजेंद्र गुप्ता और जीतेन्द्र महाजन का नाम था।
दूसरी वजह - महिला वोट
दिल्ली महिला विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 48 सीटें जीतीं, कुल 45.56% वोट मिला। इसका बड़ा कारण यह भी रहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थी।
तीसरी वजह- महिला मुख्यमंत्री बनाना था
दिल्ली में अब तक 3 महिला सीएम शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी रही हैं। भाजपा ने रेखा को सीएम बनाकर महिलाओं को साधने की कोशिश की है। रेखा गुप्ता RSS की पसंद हैं।
बीजेपी की पांच बड़ी घोषणाएं
1. हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद। जो 8 मार्च यानी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मिलना शुरू हो सकता है।
2. दिल्ली में घरेलू मेड के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने का ऐलान किया।
3. गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी, होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर ।
4. मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹21 हजार और 6 पोषण किट।
5. महिलाओं को फ्री बस सर्विस की भी सुविधा दी है।
दिल्ली में अबतक 4 महिला CM
शीला दीक्षित
(कांग्रेस)
राज्य: दिल्ली
कार्यकाल: 15 साल 25 दिन
सुषमा स्वराज
(भाजपा)
राज्य: दिल्ली
कार्यकाल: 52 दिन
आतिशी
(AAP)
राज्य: दिल्ली
कार्यकाल: 4 महीने 18 दिन
रेखा गुप्ता
(भाजपा)
राज्य: दिल्ली

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें