शिवपुरी। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आज 17 मई, 2025 को गाँधी पार्क मैदान शिवपुरी में धूमधाम से किया जा रहा है। जिसमें 25 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। प्रत्येक जोड़े को बिना कोई शुल्क लिए कार्यक्रम के आयोजक मंडल द्वारा एक लाख राशि के उपहार प्रदान किए जा रहे हैं। यही कारण है कि ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर युवक युवती आज समाज की अभिनव पहल के साक्षी बनेंगे और अपने नव जीवन की शुरुआत करेंगे। इसी क्रम में सबसे पहले दुल्हनों की शोभा यात्रा राजेश्वरी मंदिर से आरंभ होकर अस्पताल चौराहा होते हुए गाँधी पार्क मैदान (विवाह स्थल) तक आई जबकि दोपहर 2 बजे से बारात प्रस्थान राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर माधव चौक होते हुए गाँधी पार्क मैदान तक पहुंची।
शाम 5 बजे दानदाताओं का सम्मान समारोह हुआ, रात्रि 7 बजे आशीर्वाद समारोह, वरमाला एवं स्वरूचिभोज। विशेष निवेदन यह कार्यक्रम आपका अपना है। इसे भव्य और सुंदर बनाने का दायित्व भी आपका अपना है। आइए, मिलकर इसे सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं। निवेदक संयोजक विवेक पालीवाल, अध्यक्ष डॉ सुखदेव गौतम, सचिव अशोक शर्मा कुंढा वाले सर्व ब्राह्मण परशुराम युवा वाहिनी, शिवपुरी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें