शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में हर साल लगातार सफलता हासिल करना कठिन चुनौती है। बेहतर शिक्षक, उत्कृष्ट ज्ञान और विद्यार्थियों की जी तोड़ मेहनत सफलता की कहानी लिखते हैं। इनमें संस्था प्रधान का अहम किरदार होता है। किसी भी बड़े परिवार को एक सूत्र में पिरोकर साथ लेकर चलना संस्था की सफलता तय करती है। ऐसे ही हैं जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी क्रमांक 1 के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव जी। Vivek Shrivastava Principal Govt distt excellence school no 1 Shivpuri जिनके विद्यार्थी, टीचर और उनकी लगनसे विगत वर्षों में उत्कृष्ट स्कूल सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देता आ रहा है। मध्य प्रदेश टॉप 10 सूची में छात्र-छात्राओं द्वारा अपना स्थान बनाने के साथ साथ विद्यालय ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में100% रिजल्ट प्राप्त किया है। इसी उपलब्धि पर उन्हें शनिवार को गुना सांसद एवं केंद्रीय मंत्री महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्मानित किया।








सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें