Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: अमेरिका में तूफान का कहर, घरों की दीवार-छत उड़ी, दो राज्यों में 20 लोगों की मौत

शनिवार, 17 मई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
अमेरिका। अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में तूफान से 20 लोगों की मौत हो गई है। मिसौरी और केंटकी में इस तूफान से कई घर बुरी तरह तबाह हो गए हैं। कई घरों की छत और दीवार हवा में उड़ गई है।सेंट लुइस में भीषण तूफान और बवंडर ने भारी तबाही मचाई थी। तूफान में कई लोग घायल हुए थे जबकि हजारों घर तबाह हो गए। एक जानकारी के अनुसार करीब 5000 से अधिक घर तबाह हुए हैं। वहीं बिजली गुल होने के कारण 1 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फंसे हुए लोगों के लिए फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  मिसौरी में तूफान की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हुई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल बचाव और राहत अभियान जारी है। तूफान को लेकर केंटकी के गवर्नर एंडी बेशन ने कहा कि उनके राज्य में तूफान से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129