Passenger bus going from Maharashtra to Nepal overturned in Shivpuri MP, 1 passenger died, 35 injured
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे-46 पर महाराष्ट्र के पुणे से नेपाल जा रहे यात्रियों से भरी बस पलट गई हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं बस में करीब 60 लोग सवार थे। दुर्घटना स्काई होटल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर को नींद का झोंका आया था, इसी दौरान सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने की कोशिश में बस का संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क किनारे रेलिंग से टकराते हुए करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। इसके बाद रेलिंग तोड़कर बस पलट गई। गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
बस के नीचे दबने से युवक की मौत
हादसे के दौरान एक यात्री बस के नीचे दब गया था जिसे निकालने स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। बदरवास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया तब जाकर एक 35 वर्षीय युवक का शव निकाला गया मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। (घायलों की सूची)
महाराष्ट्र से नेपाल बॉर्डर जा रहे थे
जानकारी के अनुसार बस महाराष्ट्र के पुणे से नेपाल बॉर्डर की ओर जा रही थी इसमें सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं, जो महाराष्ट्र में काम करते हैं और अपने घर जा रहे थे बस सोमवार सुबह पुणे से निकली थी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें