बता दें कि शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बीती रात्रि लगभग 1 बजे से 3 बजे के मध्य करैरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विनोद छावई की टीम चौकस मिली। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को गश्त के दौरान प्रत्येक एटीएम चेक करने, थाने के एच.एस. व गुण्डा को चेक करने, संदिग्ध व्यक्तियों से रोक टोक का पूछताछ करने संबंधी निर्देश दिये गये तत्श्चात गश्त व्यवस्था चेक करते हुए एसपी जब थाना अमोला पहुंचे तो थाना प्रभारी अमोला की हाईवे गश्त ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिले। जिसके चलते थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता को 5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
एसडीओपी संजय चतुर्वेदी और महिला थाना प्रभारी मिले चौकस
बाद में शहर शिवपुरी की गश्त व्यवस्था को चेक किया गया जहॉं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी व महिला थाना प्रभारी मुस्तेैदी से गश्त करते मिले। उनसे बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिए।
सभी ठीक से करें ड्यूटी










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें