Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार ने जारी किए आदेश, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल गठित, कंट्रोल रूम गठित, अधिकारियों के अवकाश पर रोक

मंगलवार, 13 मई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने मंगलवार 13 मई 2025 को जिले के लिए तीन महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिसमें जिले के अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
साथ ही सोशल मीडिया नियंत्रण सेल का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम का गठन भी किया गया है। 
सामान्य प्रशासन के आदेश क्रम में अवकाश पर लगाई रोक
कार्यालय कलेक्टर जिला शिवपुरी म० प्र०
क्रमांक-3/5 /स्था./6-2/2025 के जारी आदेश क्रम में शिवपुरी, दिनांक 13 मई 2025 म.प्र.शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के आदेश क्रमांक GAD/34/0007/2025-0/0 US-01(GAD) भोपाल दिनांक 09.5.2025 द्वारा वर्तमान की अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय सेवकों के सभी प्रकार के आगामी अवकाशों को अन्य आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है।
उक्त आदेश के पालन में जिला शिवपुरी के समस्त कार्यालय प्रमुखों एवं उनके अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों के सभी प्रकार के अवकाशों को अन्य आदेश तक प्रतिबंधित किया जाता है एवं समस्त शासकीय सेवक अपने मुख्यालय पर अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थितियों यथा संभव स्वयं अथवा स्वयं के परिवार में विवाह, प्रसूति एवं संतान पालन, गंभीर बीमारी, दुर्घटना, स्वयं के परिवार में घटित अप्रत्याशित घटना आदि के संबंध में संबंधित कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थों शासकीय सेवकों को स्वीकृति/अनुमति प्रदान करेंगे तथा समस्त कार्यालय प्रमुख अयोहस्ताक्षरकर्ता की स्वीकृति/अनुमति प्राप्त होने तक मुख्यालय छोडना प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। रवीन्द्र कुमार चौधरी  कलेक्टर जिला शिवपुरी म०प्र० ने ये आदेश जारी किए हैं।
कंट्रोल रूम का किया गठन 
भारत सरकार गृह मंत्रालय, महानिदेशक अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन व नागरिक सुरक्षा अधिनियम तथा आपात स्थिति में व्यवस्थित एवं त्वरित प्रतिक्रिया यथा हवाई हमले की चेतावनी (सायरन), ब्लैक आऊट, निकासी (EVACUATION), प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से शिवपुरी जिला अंतर्गत, सुरक्षा निर्देशों के संचालन, प्रशासन एवं अनुश्रवण के लिए " पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी" को कंट्रोल रूम घोषित किया है। जिसका मोबाइल नंबर 7049101055 रहेगा। कंट्रोल रूम के राउंड द- क्लॉक (24X7) नियमित संचालन हेतु निम्नानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी आगामी आदेश तक लगाई जाती है। सभी कर्मचारी कंट्रोल रूम पर प्राप्त सूचनाओं से तत्काल कंट्रोल रूम के नोडल / सहायक नोडल को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे :-

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल gathit
मुख्य सचिव, म.प्र.शासन, भोपाल द्वारा दिनांक 11 मई 2025 को आयोजित वीडियों कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशों के पालन में जिला शिवपुरी में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाता है। उक्त सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ई-दक्ष केन्द्र शिवपुरी में संचालित होगा। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के नोडल अधिकारी श्रीमती प्रियंका शर्मा, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, शिवपुरी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव, जिला रोजगार अधिकारी, जिला शिवपुरी होंगे।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के संचालन हेतु निम्नानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी आगामी आदेश तक लगाई जाती है। सभी कर्मचारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं से तत्काल सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के नोडल / सहायक नोडल को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129