Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जी की जयंती

गुरुवार, 29 मई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* सर्व जातीय बंधुओं और धर्म गुरु के सानिध्य में हुआ आयोजन 
शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष एनपी सिंह बोबी राजा ने बताया कि वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयन्ती पहली बार सभी समाज के अध्यक्ष एवं सभी धर्म गुरु के सानिध्य में मनाई गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रघुराज सिंह बैंस,  प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक बीरेंद्र रघुवंशी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजय चोहान, जिला पंचायत सदस्य रावत समाज के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राबत, जिला पंचायत सदस्य अबधेश पूरन सिंह, यादव समाज के जिलाध्यक्ष राम सिंह यादब, सिन्धी समाज, पंजाबी समाज,  आर एस एस,  बजरंगदल, गोस्वामी, सिख समाज के जिलाध्यक्ष,  खटीक समाज,  ग्वाल समाज, कोली समाज, जाट समाज से तेजसिंह, सुधीर चावला, सर्व ब्राह्मण समाज के पुरुषोत्तम शर्मा, हरीबलभ शर्मा, पाराशर जी, जैन समाज के जिलाध्यक्ष प्रकाश जैन सूरज जैन शामिल हुए। धर्म गुरु ने अपने उद्बोधन में इसे अच्छी सोच बताया। प्रदेश अध्यक्ष रघुराज सिंह बैंस ने सभी सम्माननीय अतिथियों, समाज बन्धुओं को महाराणा प्रताप कि प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। आभार जिलाध्यक्ष बोबी राजा ने व्यक्त किया।  सभी समाज बन्धुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करणी सेना जिलाध्यक्ष की टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। करणी सेना एवं नरवर इकाई को सम्मानित किया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129