ये लिखा है पत्र
श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय, संचार भवन नई दिल्ली
विषयः-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर द्वारा महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में गाली-गलोच और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के संबंध में कार्यवाही वावत्।
श्रीमंत महाराज साहब
उपरोक्त विषयांतर्गत सादर अनुरोध है कि मेरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित जनपद पंचायत ईसागढ़ के कार्यालय में दिनांक 26.05.2025 को सचिव एवं रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सचिवो एवं रोजगार सहायको की बैठक को संबोधित किया। समीक्षा बैठक के दौरान महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर द्वारा मोबाईल से संबोधन के दौरान गाली-गलोंच एवं अभद्र भाषा का प्रयोग सचिवो एवं रोजगार सहायको के प्रति किया गया। इस प्रकार का व्यवहार न केवल पंचायती राज संस्थाओं की गरिमाओं के विरूद्ध है बल्कि कार्य स्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता और सम्मान के मूल-भूत सिद्धांतो का भी उल्लंघन करता है। उक्त घटना अशोकनगर जिले के प्रशासकीय ढांचे में नैतिकता और व्यवहारिकता की कमी को दर्शाता है। इस प्रकार के व्यवहार से महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जिससे कार्यस्थल पर भय और असुरक्षा का माहोल उत्पन्न हुआ है। यह घटना कार्यस्थल पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों के विरूद्ध है। मैं, श्रीमंत महाराज साहब से निम्नलिखि अनुरोध करता हूं।
1. श्री राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर के खिलाफ उक्त घटना की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्यवाही हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाये।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें