Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी में मानसून सीजन में 1 जुलाई 2025 से पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, पर्यटन वर्ष 2023-24 में आए थे 8765 पर्यटक तो साल 2024-25 में बढ़कर पर्यटक संख्या हुई 14481

सोमवार, 30 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। MP के शिवपुरी जिले में स्थित माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी में मानसून सीजन में 1 जुलाई 2025 से पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान पर्यटक नेशनल पार्क में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी ने बताया कि 30 जून 2025 को पर्यटन वर्ष समाप्त हो गया है। जिसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक सभी राष्ट्रीय उद्यानो में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। मानसून के दौरान पार्क के अंदर स्थित कच्चे रास्ते कीचड़ और बारिश से वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं रहते और जबकि शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में अब टाइगर और हाथी सहित अन्य वन्य प्राणियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में किसी भी तरह की रिस्क न हो नेशनल पार्कों में पर्यटकों के प्रवेश को बाधित किया जाता है जो वर्षाकाल के उपरांत फिर से शुरू होता है। 
पर्यटन वर्ष 2023-24 में आए थे 8765 पर्यटक तो साल 2024-25 में बढ़कर पर्यटक संख्या हुई 14481
आपको जानकार खुशी होगी कि टाइगर लाए जाने के बाद खराब सड़कों के बावजूद पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, अब झांसी रोड का निर्माण हो रहा है ऐसे में पर्यटक अधिक आएंगे इस बात की उम्मीद सितम्बर से की जा सकती है। अब तक माधव टाइगर रिजर्व, शिवपुरी अंतर्गत पर्यटन वर्ष 2024-25 (01 अक्टुबर 2024 से 31 मई 2025) में 14467 भारतीय एवं 14 विदेशी, कुल 14481 पर्यटको द्वारा माधव टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। टाइगरो का खुले क्षेत्र में छोड़ा गया है तथा पर्यटको हेतु जिस तरह से माधव राष्ट्रीय उद्यान के आसपास पर्यटन सुविधाओं में वृद्धि हो रही है एवं गाईड आदि प्रशिक्षित किए जा रहे है उससे आगामी पर्यटन सत्र में पर्यटकों की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129