शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की द्वितीय परीक्षा के क्रम में शनिवार को हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी के महत्वपूर्ण गणित विषय का प्रश्रपत्र आयोजित किया गया। जिसमें अब तक आयोजित हुई परीक्षा में सर्वाधिक परीक्षार्थी नामांकित थे। जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ ने बताया कि गणित विषय में 10 वी कक्षा में नामांकित 3007 परीक्षार्थियों में से 2730 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 277 गैरहाजिर रहे। इसी तरह हायर सेकेण्डरी के गणित विषय की परीक्षा में नामांकित 299 में से 288 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 11 गैरहाजिर रहे। शनिवार को परीक्षा के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे की टीम ने शहर के मॉडल उमावि, उमावि क्र. 2, उत्कृष्ट उमावि क्र. 1, कन्या उमावि आदर्श नगर व कन्या उमावि सदर बाजार परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा व्यवस्थित व शांतिपूर्ण संचालित मिली।









सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें