शिवपुरी। भीषण गर्मी के बाद आए मानसून ने गर्मी से राहत प्रदान कर दी है। जिसके चलते जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब स्कूल सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक लगेंगे। ये समय दो पारी वाले स्कूलों पर लागू नहीं होगा। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों को अब सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से 25 जून 2025 को जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों और शासकीय विद्यालयों को भेजी गई है।
कलेक्टर ने सभी विद्यालय प्रमुखों से समय परिवर्तन के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें