*आरोग्य भारती शिवपुरी का नगर कार्यकारिणी घोषणा एवं परिचयात्मक कार्यक्रम हुआ संपन्न
शिवपुरी। आज का वर्तमान दौर विज्ञान,तथ्यों और प्रमाणिकता पर अधिक विश्वास रखता है और हमारी भारतीय चिकित्सीय परंपरा भी तथ्यों व प्रमाणिकता के आधार पर बनीं हुईं हैं। आज भी जर्मनी में गीता और वेदों पर पीएचडी होती है हम अपनी भारतीय परंपरा को भूल गए हैं इसलिए अस्वस्थता और तनाव जैसी स्थिति निर्मित होती है। ये बात आरोग्य भारती की नगर कार्यकारिणी घोषणा एवं परिचयात्मक कार्यक्रम में आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहीं।
प्रांत अध्यक्ष श्री शर्मा ने मुख्य अतिथि आसंदी से मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में योग को अपनाना होगा जिससे हमारे विचारों में पवित्रता होगी और हम जों चाहें वह प्राप्त कर सकते हैं वह संकल्पबद्ध होना चाहिए। और आरोग्य से हम सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना साकार कर सकते हैं।
सर्वप्रथम भगवान् धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके तत्पश्चात छात्र शिवम शर्मा द्वारा ओम् का जाप किया गया। मंच पर आसीन आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित, प्रांत सचिव ओम प्रकाश सोनी, तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विभाग समन्यवक आलोक एम इंदौरिया, जिला अध्यक्ष डॉ गिरीश दुबे,सचिव डॉ आशुतोष चौरिषि का नगर अध्यक्ष रवि गोयल द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण हुआ। जिसमें अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।
स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना को तभी हम साकार कर पाएंगे जब हम स्वयं स्वस्थ होंगे,हम उत्तम से उत्कृष्ट जब बन पाएंगे जब हम स्वस्थ होंगे, विक्षिप्त मानसिकता भौतिकता को जन्म देती हैं ये बात आरोग्य भारती के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश दीक्षित ने विशिष्ट अतिथि की आसंदी से कहीं। श्री दीक्षित ने आरोग्य भारती का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि देश के 95 जिलों में आरोग्य भारती निरंतर रूप से कार्य कर रहा है तथा स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण करता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आरोग्य भारती के विभाग समन्यवक एवं तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया द्वारा विगत नौ माह में आरोग्य भारती द्वारा शिवपुरी विभिन्न उल्लेखनीय कार्य किए जिनका संक्षिप्त वर्णन श्री इंदौरिया ने किया और उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती एवं तथागत फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से ज़िले दो बड़े शिविर आयोजित किए हैं और आगे भी निरंतर करतीं रहेंगी। श्री इंदौरिया ने बताया आरोग्य भारती एवं तथागत फाउंडेशन की टीम के चिकित्सक गण अपना घर आश्रम में निराश्रितों की स्वास्थ्य सेवा करते वो भी निशुल्क और रेड क्रॉस की पॉली क्लीनिक में भी अपनी सेवाएं देते हैं महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर और युटेरस कैंसर पर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ गिरीश दुबे एवं नगर अध्यक्ष रवि गोयल ने प्रांत अध्यक्ष राजेश शर्मा से नगर की कार्यकारिणी घोषणा कराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पवैया द्वारा किया गया वहीं आभार व्यक्त जिला सचिव एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ.आशुतोष चौरिषि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभाग प्रमुख राहुल गंगवाल, लवलेश जैन चीनू, डॉ निति अग्रवाल, डॉ शिल्पा अग्रवाल, डॉक्टर दिनेश अग्रवाल डॉ मुकेश गुर्जर, डॉ अजितेश यादव, डॉक्टर सेवक धाकड़ ,डॉक्टर पलक बंसल डॉ वैभव गुप्ता डॉ.सुनील लखेरा संतोष शिवहरे, राजेंद्र राठौर, हरवीर सिंह चौहान, मेडिकल कॉलेज सहा.पीआरओ राहुल अष्ठाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक और आरोग्य भारती के कार्यकर्ता तथा चिकित्सक गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें