शिवपुरी। भारत विकास परिषद मणिकर्णिका शाखा शिवपुरी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर वी टी पी स्कूल समाधि मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में नगर सह समन्वयक श्री संदीप जी पारख विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रारंभ में शाखा अध्यक्ष संध्या अग्रवाल द्वारा पौधा देकर एवं कार्यक्रम संयोजिका सलोनी कोचेटा द्वारा श्रीफल देकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर 12 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रकृति के साथ कुछ पल बिताए एवं स्वल्पाहार का आनंद लिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष संध्या अग्रवाल, सचिव अरुणा सांखला, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, रितु राजेश जी गोयल, राखी गोयल, बबीताअग्रवाल, मोना ढींगरा, प्रीति जैन रितु गोयल , सलोनी कोचेटा, शोभा पुरोहित, रिचा गुप्ता ,राखी सिंघल एवं गीता गोयल उपस्थित रही। कार्यक्रम की संयोजिका सलोनी कोचेटा द्वारा कार्यक्रम व्यावस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।अंत में कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल एवं बबीता अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।









सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें