Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: बदरवास मित्र मंडल की मांग पर केंद्रीय विद्यालय खोलने, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखा पत्र

शनिवार, 28 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama
*बदरवास में केंद्रीय विद्यालय के लिए सामाजिक संस्था बदरवास सेवामित्र मंडल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दिया था ज्ञापनं
बदरवास। विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने और सर्वसुविधा युक्त केंद्रीय शिक्षण पद्धति हेतु बदरवास में केंद्रीय विद्यालय की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही है। बदरवास में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कई वर्षों से सामाजिक संस्था बदरवास सेवामित्र मंडल द्वारा की जा रही है। इसके लिए बदरवास सेवा मित्र मंडल ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर बदरवास में सेंट्रल स्कूल खोलने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास मित्र मंडल की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा हेतु बदरवास में केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु आग्रह किया है। 
जानकारी देते हुए बदरवास सेवामित्र मंडल के गोविन्द अवस्थी,मनीष बैरागी,कपिल परिहार ने बताया कि बदरवास में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शिक्षा हेतु केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग बदरवास सेवामित्र मंडल द्वारा काफी समय से की जा रही है।बदरवास से शिवपुरी और गुना भी लगभग पचास पचास किलोमीटर की दूरी पर हैं ,अगर विद्यार्थियों इनमें प्रवेश लेना हो तो फिर इतनी दूर जाना पड़ता है। बदरवास में विद्यार्थियों के हित को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बदरवास सेवा मित्र मंडल ने ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखी थी।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बदरवास सेवामित्र मंडल की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर बदरवास में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय हेतु कार्यवाही करने को कहा है और कार्यवाही से अवगत कराने हेतु भी पत्र में लिखा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखे पत्र की प्रतिलिपि बदरवास सेवामित्र मंडल को भी केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भेजी है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129