Gujarat Ahmedabad Plane Crash: गुजरात। अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI171 आज दुर्घटनाग्रस्त हुई। विमान में 242 यात्री सवार थे। यहां एयरपोर्ट से सटे मेघानी नगर में एअर इंडिया का एक विमान टेक ऑफ के दौरान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अहमदाबाद के अग्निशमन विभाग ने घटना की पुष्टि कर दी है।अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 मैनेजर ने बताया कि एयरपोर्ट एरिया के बाहर धुआं देखा गया, उसके बाद जाँच के लिए पूरी टीम घटनास्थल की ओर गई हुई है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें विमान में आग और धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बातचीत की है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गांधीनगर से 90 कर्मियों वाली 3 टीमें दुर्घटना स्थल की ओर रवाना कर दी गई हैं, जबकि वडोदरा से भी 3 अतिरिक्त टीमें भेजी जा रही हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। यह हादसा देशभर में चिंता और शोक का विषय बन गया है। एयर इंडिया, NDRF और राज्य प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और यात्रियों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
राजस्थान के बांसवाड़ा के इस प्यारे से परिवार को देखिए, सबकी विमान हादसे में मौत हो गई। डॉ. कोनी व्यास पेसिफिक हॉस्पिटल से इस्तीफा देकर अपने पति प्रदीप जोशी के साथ लंदन में शिफ्ट होने वाली थी। आज सभी बच्चों के साथ जा रही थी, दुखद हादसे का शिकार हो गई...!!!

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें