इधर कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने उक्त दौरे कि जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि श्री श्याम कुमार दौलत बर्वे सांसद रामटेक (महाराष्ट्रा) 14/06/2025 से शिवपुरी जिले के 3 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। साथ में प्रदेश स्तरीय पर्यवेक्षक अशोक नगर के विधायक श्री हरी बाबू राय एवं जौरा जिला मुरैना के विधायक श्री पंकज उपाध्याय, श्री अनिरूद्ध भदौरिया सचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आम कार्यकर्ताओं से जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन हेतु जिले में बैठक कर व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।
इसी क्रम में प्रातः 11 बजे उनका आगमन होटल उदय विलास गुना बायपास चौराह ए. वी. रोड़ शिवपुरी पर होगा। आने के तत्काल बाद होटल उदय विलास गुना बायपास चौराहा ए. वी. रोड़ शिवपुरी में प्रेस वार्ता 11 बजे से 12 बजे के बीच होगी। जिसके बाद 12 बजे से 1:30 बजे तक बैठक में शामिल होंगे। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी एवं शिवपुरी विधानसभा के ब्लॉक पदाधिकारी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी, समस्त जिले के ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष, गोर्चा संगठन (युवक कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस एन.एस.यू.आई.) जिलाध्यक्ष, एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष विभागों के जिलाध्यक्ष (किसान कांगेस म.प्र. पिछड़ा वर्ग इत्यादि) पूर्व विधायक, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्ष शिवपुरी के जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य गण कांग्रेस पक्ष के सरपंच, पंच गण शिवपुरी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी पूर्व पार्षद गण, सहकारिता के जिले के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल सदस्य शिवपुरी मंडी के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक मण्डल सदस्य तथा विधानसभा शिवपुरी म.प्र. कांग्रेस प्रतिनिधि (पी.सी. गेम्बर) समन्वय समिति के समस्त सदस्य गण, आदिवासी कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गण उक्त बैठक में सम्मलित होंगे।
बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे से कांग्रेस के समस्त कांग्रेस जन जो भी इच्छुक हों उनसे व्यक्तिगत मुलाकात कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें