#धमाका_न्यूज: MP की आरक्षक भर्ती, व्यापम कांड की याद ताजा कर बने छ आरक्षकों के मामले में एसआईटी गठित
शिवपुरी। सरकारी नौकरी के लिए कुछ भी करेगा, यानि मुन्ना भाई...MP में दो साल पहले हुई आरक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश के कुछ चयनित आरक्षकों ने व्यापम कांड की यादें ताजा करते दी। इनके विरुद्ध अब केस दर्ज कर जांच शुरू हुई है। इस शर्मनाक मामले में शिवपुरी का नाम भी शामिल है। यहां सॉल्वर के जरिए पेपर देकर आरक्षक बने नव आरक्षकों के मामले में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने एएसपी सुधीर मुले की अगुआई में एसआईटी का गठन कर दिया है। उक्त मामले में शिवपुरी के सतनबाड़ा थाने में आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले 6 नव आरक्षकों पर हुआ केस दर्ज हुआ है, इनमें भूपेंद्र गुर्जर डबरा, निर्भय गुर्जर घाटीगांव, रामनरेश गुर्जर मुरैना, धर्मेंद्र गुर्जर भीतरबार, मोनू रावत सबलगढ़, अंकित रावत भीतरवार शामिल हैं। ये सभी 18 वि बटालियन शिवपुरी में पदस्थ थे और सभी एफआईआर के बाद से लापता हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें