Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा और पार्षदों के बीच विवाद खूनी रंग में तब्दील, ओडियो वायरल की मची होड, गढ़े मुर्दे भी ला रहे बाहर, आज एसपी ऑफिस पहुंचा राठौर समाज, पार्षद पति अनिल बघेल ने कहा मेरे साथ कुछ भी हुआ तो ठेकेदार अर्पित शर्मा, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनके पति संजय दुबे होंगे जिम्मेदार, हरिओम राठौर बोले, पूर्व में भी दर्ज हैं आधा दर्जन केस जिला बदर करो, रामजी व्यास बोले, छेड़छाड़ और लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाने की कोशिश करने वाले पार्षद अरविंद ठाकुर पर दर्ज करो केस, एसपी ऑफिस पर ज्ञापन देने के दौरान नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा अर्पित शर्मा मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे, देखिए video

बुधवार, 25 जून 2025

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में अध्यक्ष गायत्री शर्मा और पार्षदों के बीच विवाद खूनी रंग में तब्दील होता दिखाई दे रहा है।ओडियो वायरल की भी होड मची है, गढ़े मुर्दे भी बाहर लाए जा रहे है इधर जनता थू थू कर रही है उसका कहना है इनकी आपस की लड़ाई में पहले से विकास गायब था अब तो वह चार धाम की यात्रा पर निकल गया है। इधर 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष वन टू वन चर्चा के बाद बनी सहमति में भले ही गायत्री शर्मा को अभयदान मिल गया लेकिन बैठक के बाद ग्वालियर से लौटते समय मोहना के बलराम होटल पर पार्षद तारा राठौर के भाई मनीष राठौर के साथ हुई मारपीट और फिर नपाध्यक्ष के पति संजय दुबे, ठेकेदार अर्पित शर्मा, दीपू शर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में दर्ज हुए केस के बाद आज शिवपुरी में फिर जोरदार हंगामा हो गया। आज एसपी ऑफिस पर ज्ञापन देने के दौरान नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा अर्पित शर्मा मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे। यहां राठौर समाज का प्रतिनिधि मंडल सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के नेतृत्व में एडिशनल एसपी सुधीर मुले से मिला और बीती रात की घटना की जानकारी देकर ठेकदार अर्पित शर्मा, अध्यक्ष पति पर कारवाई की मांग की। इसी मौके पर पार्षद पति रामजी व्यास और अनिल बघेल भी भीड़ में शामिल दिखे। अनिल बघेल ने एडिशनल एसपी को बताया कि बीती रात क्या क्या हुआ था, लेकिन नवीन जानकारी ने सभी के होश उड़ा दिए जब अनिल बघेल ने मीडिया की मौजूदगी में बताया कि अर्पित शर्मा ने रात को रामजी व्यास के पैर छुए और फिर कहा कि पहला नंबर तो अनिल बघेल का था लेकिन मनीष पिट गया अब अनिल बघेल का ही नंबर है। बघेल की बात की सार्वजनिक रूप से पुष्टि रामजी व्यास ने भी की। बघेल ने मीडिया और पुलिस से कहा कि अगर मेरे या परिवार के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार ठेकेदार अर्पित शर्मा, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनका पति संजय दुबे होंगे। उन्होंने पुलिस से कारवाई किए जाने की मांग की। साथ ही पूर्व के मामले में एक टैंकर बरामद करने लेकिन तीन टैंकर और बरामद किए जाने की बात पुलिस से कही।
                  देखिए video 
राठौर बोले पहले भी छह सात केस दर्ज जिला बदर करो
सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने एएसपी मुले से कहा कि इन लोगों पर पहले से छह सात संगीन केस दर्ज हैं इनके विरुद्ध जिला बदर की कारवाई की जाए। 
पार्षद अरविंद ठाकुर पर फर्जी केस दर्ज करवाने को लेकर दर्ज हो केस, उनकी बेटी का करेंगे सम्मान: रामजी व्यास
उपाध्यक्षक पति रामजी व्यास ने रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि बीती रात जब अर्पित ने मारपीट की। तब मैं बलराम होटल पर था। अर्पित के साथ निर्दलीय पार्षद अरविंद ठाकुर उनकी पत्नी और दिल्ली में अध्ययन कर रही बेटी मौजूद थी। जैसे ही अर्पित को उसके विरुद्ध केस दर्ज होने की जानकारी लगी तो वह उनको लेकर थाने पहुंचा और बोला तारा राठौर ने मेरी चेन तोड़ दी, इन महिला के साथ छेड़छाड़ की लेकिन धन्य हो अरविंद की बेटी जिसने एक स्वर में कहा कि ये झूठ बोल रहे हैं हमारे साथ कोई छेड़छाड़ किसी ने नहीं की है। रामजी व्यास ने कहा कि धन्य है ऐसी बेटी जिसने सच्चाई उजागर की हर पिता को ऐसी बेटी मिले हम उसका सम्मान करेंगे। लेकिन पार्षद अरविंद पर इस फर्जी केस दर्ज करवाने के प्रयास का केस दर्ज होना चाहिए। अगर बेटी साथ नहीं देती तो तारा पर केस दर्ज हो जाता। फिर क्या गारंटी है कि ऐसी मानसिकता का अरविंद आगे हमारे ऊपर छेड़छाड़ का केस दर्ज नहीं करवाएगा।
                 देखिए video 
पार्षद तारा राठौर बोले अध्यक्ष पति ने उधार लिए रुपए नहीं लौटाए
                  देखिए video 
कुल मिलाकर पूरा मामला रक्त रंजित होता जा रहा है। 










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129