श्री बांके बिहारी सिद्धि विनायक सेवा मण्डल नरवर के तत्वावधान में अष्टोत्तरशत भागवत मूल पारायण श्री बद्रीनारायण धाम में श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव कार्यक्रम दिनांक 26 अगस्त से 01 सितम्बर 2025 तक कथा स्थल कंचन रूप होटल, श्री बद्रीनारायण धाम में होना निश्चित हुआ है। कथा के मुख्य यजमान पुरुषोत्तम उपाध्याय एवं सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रिय भागवत वृन्द, सहर्ष सप्रज्ञय धर्मानुरागी सज्जन वृन्द को ज्ञात हो कि श्री बद्रीनारायण धाम में 108 यजमानों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, श्रद्धेय पं. श्री राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री जी व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी सुधास्तविणी वाणी से कथा अमृतपान करायेंगे। इस पुनीत यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कथा व्यास
आचार्य पं. श्री राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री
(वृन्दावन धाम) नरवर मो. 9981457018
मुख्य यजमान
श्रीमती रुकमणी - पुरुषोत्तम उपाध्याय
मुख्य यजमान
श्रीमती मनोरमा - सतीश कुमार उपाध्याय
श्रीमती सुशीला पाण्डे
निवेदकणग-
सुनील सक्सैना - शिल्पी सक्सैना
विपिन-श्रीमती नीलू शुक्ला

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें