Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शा आई.टी.आई संस्थान शिवपुरी परिसर में पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े अंतर्गत 51 पौधे रोपे

मंगलवार, 22 जुलाई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
* ओझा समाज युवक मंडल म.प्र. रजि. द्वारा पर्यावरण पखवाड़ा अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम' से 51-पौधों का हुआ वृक्षारोपण 
शिवपुरी। ओझा समाज युवक मंडल म.प्र. (रजि.) के द्वारा आज शासकीय आई.टी.आई संस्थान शिवपुरी में पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत 51 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बबलेश (राज) ओझा उपाध्यक्ष मनोज ओझा कोषाध्यक्ष नंदकिशोर ओझा तथा वरिष्ठ संरक्षकगणों में मथुरा प्रसाद ओझा (दिनेश रेडियो) आचार्य महेश ओझा आर.डी. झा (R.D.एग्रो इंजी.वर्क) लटूरीराम ओझा (रि.शिक्षक) बृजमोहन ओझा (रिटा.पीएचए) शिवकुमार झा प्रदीप झा (प्राचार्य) दीप ओझा (शिक्षक) तथा कार्यकर्ताओं में सोनू ओझा कृष्णकांत ओझा (एडवोकेट) सुखदीप(गोलू)ओझा अविनाश ओझा नीरज ओझा मनोज ओझा आदि सदस्य गण उपस्थित रहे। 
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार से कन्हैयालाल झा नरेश बंसल कालूराम कुशवाहा हरिओम साहू महानुभावों का उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ यह पहल पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव का सेतु बन रही है। उन्होंने आगे बताया कि संगठन का उद्देश्य है कि आने वाले दिनों में शिवपुरी जिले की प्रत्येक तहसील में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और हर नागरिक कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129