Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: मणिमहेश कैलाश पर्वत की यात्रा पर शिवपुरी से गए यात्रियों को अपनी यात्रा भारी लैंडस्लाइड और खराब मौसम के कारण रास्ते में रोकनी पड़ी, पाराशर स्पोर्ट्स के मालिक पंकज पाराशर सहित 10 लोग गए हैं यात्रा पर, अच्छी खबर सुबह पहुंचे सुरक्षित चंबा, देखिए video

सोमवार, 25 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मणिमहेश कैलाश पर्वत की यात्रा पर शिवपुरी से गए यात्रियों को अपनी यात्रा भारी लैंडस्लाइड और खराब मौसम के चलते रास्ते में रोकनी पड़ गई साथ ही रात सड़क पर बस में गुजारनी पड़ी है। मणिमहेश कैलाश पर दर्शन के लिए शिवपुरी से 14 यात्री गए हैं। ज्यादा बरसात ओर लेंसलाइडिंग की बजह से उन्हें चंबा के पास
बड़सर में ही रात भर सड़कों पर रुकना पड़ा हालांकि सुबह
प्रशासन की मदद से सभी सकुशल चंबा पहुंच गए हों। यात्रियों में शामिल शिवपुरी के पाराशर स्पोर्ट्स के मालिक और मिलनसार पंकज पाराशर ने बताया कि जोरदार बारिश के चलते उनकी यात्रा के रस्ते में जब लैंडस्लाइड हुआ तो नदी नाले उफान पर आ गए। पुल, पुलिया बह गए जिससे रास्ता टूट गया। जगह जगह पहाड़ के पत्थर पड़े हुए है। पंकज के अनुसार हमारे रेल के टिकिट भी बेकार हो गए पर हम सब कुशलमंगल हैं। हम शिवपुरी के 14 लोग है जिनमें पंकज पाराशर, मंजू पाराशर, जलज, मंत्र, अर्थ, रिषवर्धन, ओमप्रकाश, नीतू , कनक, लाडो, यश, कोमल, ममता, कृतिका सभी लोग चंबा के पास बड़सर में रात भर फंसे रहे अब सकुशल चंबा पहुंच गए हैं। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129