Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: गुरुद्वारा से बाइक चोरी, इसे पहचानिए, नगर के गुरुद्वारा में गुरु ग्रन्थ साहब के पहले उत्सव में शामिल होने आए सरदार हर्षदीप सिंह की उड़ाई बाइक, video #shivpuri #bike #chor #gurudwara

रविवार, 24 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में बाइक चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों का अस्पताल, मंदिर जाना तक दुश्वार हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने भले ही 27 बाइक हाल ही में पकड़ी हों लेकिन चोर गिरोह के सदस्य अभी भी हर इलाके में सक्रिय हैं। आज रविवार को नगर के गुरुद्वारा में गुरु ग्रन्थ साहब के पहले उत्सव में शामिल होने आए सरदार हर्षदीप सिंह पुत्र अमर जीत सिंह निवासी गुरुद्वारा के पीछे शिवपुरी की बाइक एक चोर चुराकर ले गया। गुरुद्वारा पर पहले से घात लगाकर खड़ा चोर देर तक वहीं मौजूद था।
सीसीटीवी फुटेज को देखकर आपको आश्चर्य होगा कि उन्हें किसी का कोई खौफ नहीं है। आज भी जब हर्ष दीप गुरुद्वारा पहुंचा और
बाइक खड़ी कर अंदर गए तभी से चोर ने उसे ले जाने की तुक तान लगा ली और फिर करीब पांच मिनट से अधिक देर तक वहीं मौजूद था। बाद ने मौका लगते ही बाइक स्टार्ट कर ले गया। हर्षदीप बाहर निकले तो बाइक गायब थी। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129