शिवपुरी। जिले के रेलवे ट्रैक पर अलग अलग बने अंडर पास बारिश में मौत के सौदागर बन बैठे हैं। आपकी जरा लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। दरअसल अंडर पास बनाने के साथ उसके दोनों तरफ टीन शेड का निर्माण बारिश की ध्यान में रखकर करना चाहिए साथ ही किनारों पर ब्रेकर की तरह पानी प्रवेश रोकने का प्रयास होना चाहिए लेकिन जिले में कहीं भी टीन शेड नहीं लगे जिसके नतीजे में रोज कोई न कोई खतरे में जान डाल लेता है। आज रविवार को शिवपुरी के अमिताभ बच्चन जैसी ऊंचाई वाले रानू रघुवंशी की जीप शिवपुरी मनियर रायचंद्र खेड़ी रेलवे अंडर ब्रिज के पानी के बीच फंसकर बंद हो गई। उनकी बोलोरो न्यू गाडी डूबी तो ट्रैक्टर को बुलाना पड़ा जिसकी सहायता से जीप बाहर निकाली जा सकी।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें