आरक्षक की संदिग्ध भूमिका, आपत्तिजनक सामग्री मिली
राम तोमर के छात्रा के संपर्क होने की सूचना मिलते ही कटनी जीआरपी व इंदौर पुलिस ग्वालियर पहुंची और उससे पूछताछ की है। राम तोमर ने बताया कि अर्चना 2 साल से उसके टच में थी। उसने उसका टिकट कराया था, लेकिन वह आई नहीं थी। कटनी और जबलपुर जीआरपी पुलिस को यह भी पता लगा है कि दोनों में काफी देर-देर तक मोबाइल पर बातचीत हुआ करती थी। ग्वालियर के एक हवलदार की बेटी से भी अर्चना का परिचय है, वह उससे भी मिलने आई थी। जीआरपी ने ग्वालियर पुलिस के साथ आरक्षक राम तोमर के रूम पर दबिश दी तो यहां कई लड़कियों का सामान और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्वालियर के घाटीगांव SDOP शेखर दुबे ने बताया कि "ट्रेन से गायब युवती का कनेक्शन ग्वालियर के एक आरक्षक राम तोमर से जुड़ा है। उसे निगरानी में लेकर जीआरपी पुलिस ने भी पूछताछ की है। उसने बताया है कि वह 2 साल से अर्चना के संपर्क में था। हाल ही में उसने इंदौर से ग्वालियर का टिकट कराया था। जीआरपी की टीमें ग्वालियर से युवती की तलाश में रवाना हो गई हैं।"












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें