Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: Mumbai heavy Rains: पानी पानी हुई मुंबई की मोनो रेल में आई तकनीकी खराबी, सैकड़ों यात्री अंदर फंसे, बचाव अभियान जारी

बुधवार, 20 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन ठप कर दिया है। पटरियों पर पानी भरने की वजह से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेनें ठप पड़ गई है। सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं आंशिक तौर पर सस्पेंड कर दी गई हैं, जबकि सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। शहर में आज सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी घोषित की गई।
इधर मुंबई में भारी बारिश के बीच मोनोरेल के अचानक रुक जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और बचाव अभियान जारी है। मुंबई में हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शहर के कई इलाके पानी में डूबे हैं और सड़क से लेकर रेल तक यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनें पहले से ही धीमी गति से चल रही हैं, जिससे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ आई है। इसी बीच सोमवार शाम एक और बड़ी समस्या सामने आई, जब चेंबूर और भक्ती पार्क के बीच चल रही मोनोरेल अचानक बीच रास्ते में रुक गई। यात्रियों ने बीएमसी की हेल्पलाइन 1916 पर कॉल कर मदद मांगी। इसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड ने तीन स्नॉर्कल वाहनों की मदद से राहत कार्य शुरू किया है।
जानकारी के मुताबिक, आज शाम करीब 6:15 बजे यह मोनोरेल अचानक बंद हो गई। घटना के समय मोनोरेल में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि मोनोरेल की बिजली ठप होने से लाइट और एसी ने भी काम करना बंद कर दिया, जिससे यात्रियों का दम घुटने लगा और घबराहट का माहौल बन गया।
मुंबई में सड़कों पर 3 फुट तक पानी भरामुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, वाकोला ब्रिज पनबाई स्कूल साउथ चैनल और हयात जंक्शन पर एक फुट पानी जमा हो गया है। खार सबवे में आधा फुट पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है। जुहू गली बर्फीवाला रोड, डी एन नगर (अंधेरी) पर एक फुट पानी जमा है और वहां भी यातायात धीमी गति से चल रहा है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129