Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न ने किए दो जोरदार धमाके, जिला अस्पताल और लुहारपुरा पुलिया पर गंदगी देख खुद की सफाई, सफाई प्रभारी योगेश शर्मा को माला पहनाकर बोले, अब गंदगी मिली तो कर दूंगा विदाई, लोग बोले, मंत्री जी यही तो कमी है कि आपके अधिकारी नगर का भ्रमण तक नहीं करते, कैसे दिखे गंदगी, अंधकार, सीवर के टूटे चैंबर

बुधवार, 20 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार को शहर में थे। इस दौरान उन्होंने दो जोरदार धमाके कर डाले। सबसे पहले जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बदबूदार टॉयलेट देखकर मंत्री ने झाड़ू और फावड़ा उठाया और गंदगी साफ की। लोग देखते रह गए किमंत्री जी खुद टॉयलेट साफ कर रहे हैं। इसके बाद जब मंत्री नगर में निकले तो मंत्री जी अस्पताल से लौटते समय लुहारपुरा पुलिया पर कचरे का अंबार देखकर भौंचक्के रह गए। उन्होंने गाड़ी रुकवाई फिर मंत्री तोमर ने पहले खुद सफाई शुरू की और फिर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा को माला पहनाकर कड़ा संदेश दिया किआज माला पहनाई है, कल सम्मान के साथ विदा कर दूँगा।  मंत्री के इस अनोखे अंदाज़ को लेकर कोई कह रहा है कि टॉयलेट साफ करने वाला मंत्री पहली बार देखा। तो कोई बोला, अब अफसर समझ लें, वरना अगली बार सिर्फ माला नहीं, ट्रांसफर ऑर्डर भी साथ होगा। 
मंत्री जी यही तो कमी है कि अधिकारी नगर का भ्रमण तक नहीं करते, कैसे दिखे गंदगी, अंधकार, सीवर के टूटे चैंबर
बता दें कि नगर में कोई भी अधिकारी जिनका संबंध जनता से है चाहे नगर पालिका हो, pwd हो या फिर phe इनके अधिकारी कभी नगर भ्रमण करने नहीं निकलते। अगर ये प्रमुख सड़कों से  आंख खोलकर निकला करें तो समस्या दूर हो सकती हैं। भाजपा नेता ने सुमित जैन ने की अध्यक्ष की शिकायत
मंत्री जी के भ्रमण के दौरान कपडा व्यापारी और भाजपा नेता सुमित जैन ने प्रभारी मंत्री से प्रद्युम्न सिंह तोमर से कहा कि कब तक  अध्यक्ष गायत्री शर्मा का नगर पालिका झेलती रहेंगी। पिछले 3 साल से शहर बर्बाद हो रहा है, कोई काम नही हो रहा है और भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ रहा है।
आधे शहर में मड़ीखेड़ा का कीचड़ युक्त जल सप्लाई, इंजीनियर सचिन का इंक्रीमेंट रोका 
आधे शहर में मड़ीखेड़ा पेयजल की सप्लाई में नलों से कीचड़ निकल रही है। बारिश के समय में कीचड़ वाला पानी पीने के कारण लोगों का पेट खराब हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने लोगों की शिकायत पर एई सचिन चौहान का एक इंक्रीमेंट रोकने के आदेश दिए हैं।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129