Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: मुझे तुमसे हैं कितने गिले तुम कितने दिन बाद मिले...एसपी अमन सिंह की साइबर टीम पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से ढूंढ लाई लाखों कीमत के 150 मोबाइल, ताजुद्दीन कुरैशी बोले, छह महीने बाद वापिस मिला मोबाइल एसपी और टीम का शुक्रिया

गुरुवार, 21 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। एसपी अमन सिंह राठौड़ की 
 सायबर सेल ने जिले के लोगों के खोये हुये 150 मोबाइलों को बरामद कर उन्हें मुस्कुराने का मौका दे दिया है। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा शिवपुरी जिले के आमजन के 150 मोबाइल कीमती करीबन 28 लाख रुपये के बरामद किये गए हैं, जिन्हें एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किया गया।
उन्होंने बताया कि शिवपुरी सायबर सेल  द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदनों पर खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे लोगों के खोये हुये मोबाइल उन्हें वापस मिल सकें। शिवपुरी पुलिस के सतत प्रयासों से 150 खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने मे सफलता हांसिल की है। लोगों द्वारा सूचना दी गई थी की उनके मोबाइल अलग-अलग जगह पर अलग अलग समय अंतराल मे गुम/गिर गये हैं, पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये एवं सायबर टीम की मदद लेते हुये राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान. बिहार महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा एवम् दिल्ली से खोए हुये मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल मालिकों को वापस मिल पाये हैं, जिनकी कीमत करीबन 28 लाख रुपये है। 
आमजन मे इस बात की खुशी है कि उनके खोये हुए मोबाइल भी मिल सकते हैं और पुलिस द्वारा खोए/गुम हुए मोबाइलों की बरामदी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं । सायबर सेल शिवपुरी द्वारा वर्ष 2025 में अभी तक 250 मोबाइल फ़ोन बरामद कर लोगों को वापिस दिये गये। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि अजय पाल, प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर.आलोक व्यास, आर दामोदर परिहार, आर. मानवेन्द्र गुर्जर, आर. जलज रावत की सराहनीय भूमिका रही। 
ताजुद्दीन का छह महीने बाद वापिस मिला कीमती मोबाइल तो कहा एसपी और टीम का शुक्रिया
आज 6 महीने बाद मेरा खोया हुआ मोबाइल मिला जिला प्रशासन, एसपी का धन्यवाद क्राइम ब्रांच का धन्यवाद। ताजुद्दीन कुरैशी शिवपुरी सईसपुरा। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129