Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान समारोह 2025 का आयोजन 20 को

रविवार, 17 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रोफेसर चन्द्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सेवा परिषद, शिवपुरी (म.प्र.) की ओर से प्रति वर्ष की भांति प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। विख्यात शिक्षाविद एवं आदर्श प्राध्यापक स्व. चन्द्रपाल सिंह जी सिकरवार की जयंती पर 20 अगस्त को शाम 6 बजे नक्षत्र गार्डन के सभागार में एकनिष्ठ समर्पण और संकल्पित भाव से रचनात्मक सेवाकार्यों को सम्मानित करने के ध्येय से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सब मिलने जा रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका को आमजन के बीच गहरे विश्वास और मानवीय संवेदनाओं से अनुप्राणित होकर निर्वहन करने, साहित्य सृजन, रचनात्मक लेखन के माध्यम से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रोफेसर चन्द्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान, 2025 सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी श्री ओमप्रकाश जी श्रीवास्तव को समर्पित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण अतिथियों में इस अवसर पर हमारे साथ होंगे, मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री हृदेश जी माननीय न्यायमूर्ति, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर (म.प्र.)
सारस्वत अतिथि माननीय श्री राजेन्द्र प्रसाद जी सोनी माननीय जिला न्यायाधीश, शिवपुरी (म.प्र.), अध्यक्षता माननीय श्री दीपेन्द्र सिंह जी अतिरिक्त महाधिवक्ता, म.प्र. शासन, उच्च न्यायालय, ग्वालियर (म.प्र.) करेंगे।
कार्यक्रम दिनांक: 20 अगस्त 2025, बुधवार समयः सायं 6:30 बजे कार्यक्रम स्थल नक्षत्र गार्डन, ग्वालियर बायपास रोड, शिवपुरी (म.प्र.) में होगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129