Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शहर की हनुमान गली से व्यवसाई दीपक प्रधान के पड़ोसी मुकेश जैन पूजा आर्ट्स वालों की बाइक इस तरह हुई थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज में 3 आदमी, 1 औरत रात ढाई बजे संदिग्ध आए नजर

गुरुवार, 21 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर की हनुमान गली से बीती 17 अगस्त की रात को 1:30 बजे व्यवसाई दीपक प्रधान के पड़ोसी मुकेश जैन पूजा आर्ट्स वालों की बाइक चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। आज गुरुवार को उस बाइक चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जब बाहर से लौटे दीपक प्रधान ने अपने घर के सीसीटीवी तलाश किए तो देखा कि उस रात
1.30 बजे दो चोर मुकेश जैन की बाइक चुराकर ले जा रहे थे। साथ ही उसी रात 2:55 पर चोरों
का पूरा ग्रुप जिसमें तीन आदमी और एक औरत जो कि दीपक प्रधान के कमरे से काफी दूर थे मौजूद थे जो काफी देर तक उक्त गली में वारदात करने की नियत से घूमते नजर आए। दीपक की नजर उन पर तब पड़ी जब उन्होंने मुकेश जैन की बाइक चोरी को देखने सीसीटीवी फुटेज तलाश किए। दीपक का कहना है कि यदि कोतवाली पुलिस हमारी गली के और कैमरे देखे तो बहुत बड़ी साजिश का सुराग लग सकता है पुलिस को। पूरा गिरोह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। आपको बता दें कि मंगलवार बुधवार की रात शहर की कत्था मिल के सामने से एक साथ छह बाइक चोर गिरोह उठाकर ले गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129