* जिला शिवपुरी के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने रतलाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दबदबा किया कायम, नेशनल के लिए हुए चयनित
शिवपुरी। जिला पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी के महासचिव सैंसुइ हितेंद्र सिंह डांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 को रतलाम में 11th राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगित सम्पन्न हुई डांडे मार्शल आर्ट अकादमी के 4 पेंचक सिलाट खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ीयों का कर्नाटक में होने वाली पेंचक सिलाट नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया,चयनित खिलाड़ीयों के नाम रिधिमा डांडे - ट्रेंडिंग इवेंट में गोल्ड मेडल एवं टुंगल इवेंट में सिल्वर मेडल, जानवी शर्मा - ट्रेंडिंग इवेंट में गोल्ड मेडल, रुद्र प्रताप सिंह परमार ट्रेंडिंग में गोल्ड मेडल , जेद राईन - सालो इवेंट में गोल्ड मेडल, ट्रेंडिंग में सिल्वर एवं टुंगल में ब्रांज मेडल ,एवं आरव गोंड - सिल्वर मेडल, खुशी कुशवाह - ब्रांज मेडल ,अभीनव जाटव- ब्रांज मेडल,
22 अगस्त को शिवपुरी टीम कोच हितेंद्र सिंह डांडे के साथ रतलाम रवाना हुई एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मे भाग लेकर 7 के 7 खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रांज मेडल, जीतकर जिला शिवपुरी का नाम रोशन किया
राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन ,मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव सैंसुइ अभय श्रीवास, एवं अध्यक्ष अवरार हेमद शेख के मार्गदर्शन में संपन्न हुई , कर्नाटक में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में चयन होने पर खिलाड़ियों को हैप्पी डेज स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा एवं फिजिकल कॉलेज शिवपुरी के प्राचार्य वीरेंद्र वर्मा सर, एवं जिला खेल अधिकारी DSO शिवपुरी डॉ. के.के.खरे सर, एवं सेंन जोंन स्कूल के डायरेक्टर राजेश भार्गव सर एवं पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती रंजना देवी एवं
डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी के समस्त पदअधिकारी, एवं वरिष्ठ खिलाड़ी कुलदीप डांडे सर, हेमंत गुर्जर, चंद्रदीप सिंह डांडे, दिपक श्रीवास, समीर प्रजापति, ईशान सिंह ने जीत की कामना करते हुए बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें