Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: जिले में फिर मानसून सक्रिय, कोलारस में उफनी गुजारी, घरों में भरा पानी, मीट मार्केट की दुकानों में पानी भरने से उसमें मौजूद मुर्गे पानी में तैरते हुए दिखाई दिए, सिंध फिर उफनी मड़ीखेड़ा के 4 गेट खुले, घर रहिए, सुरक्षित रहिए

शनिवार, 23 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में फिर मानसून सक्रिय हुआ है। एक बार फिर कोलारस को टारगेट किया है। शुक्रवार की रात जोरदार बारिश से जेल रोड के घरों में पानी भर गया है। आवागमन रोकना पड़ा है। पुल की तीन फीट पानी बहने की खबर है। 
जबकि अधिक बारिश के चलते गुंजारी नदी का पानी दुकानों तक पहुंच गया है। खटीक मोहल्ले की ओर जाने वाला एवं सदर बाजार की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। मीट मार्केट की दुकानों में पानी भरने से उसमें मौजूद मुर्गे पानी में तैरते हुए दिखाई दिए।
पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा सभी लोगों से
पानी से दूर रहने की अपील की।

इधर सिंध नदी फिर उफान पर आई है जिसके चलते जिले के सबसे बड़े अटल सागर मड़ीखेड़ा डेम के चार गेट खोलना पड़े है। चेतावनी शाम को जारी करने के साथ ही शाम छह बजे चार गेटों को खोल दिया गया है।
ई ई नवीन शाक्य के अनुसार 72 घंटे तीनों बिजली इकाई चलाई जा रही है लेकिन सिंध नदी में पानी की आवक होने से डेम का जल स्तर 344.80 मीटर होने पर डैम के चार गेटों से 829.368 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा हैं। ये मात्रा कम ज्यादा की जा सकती है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129