Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: दंत चिकित्सक केके शर्मा की जेब से थोक सब्जी मंडी में 10,700 रुपए उड़ाने वाले बदमाश धमाका न्यूज की बाइक चोरी के सीसीटीवी फुटेज में नजर आए

शुक्रवार, 22 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के दंत चिकित्सक केके शर्मा की जेब से थोक सब्जी मंडी में 10,700 रुपए उड़ा दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना 19 अगस्त की है लेकिन कल धमाका न्यूज शिवपुरी में हनुमान गली की बाइक चुराते नजर आए चोरों के सीसीटीवी फुटेज देखकर डॉक्टर शर्मा ने उन्हें पहचान लिया है और कोतवाली पुलिस को आवेदन देकर बदमाशों को पकड़ने की गुहार लगाई है। डॉ शर्मा के अनुसार 19 तारीख को वे जब थोक सब्जी मंडी में टमाटर खरीद रहे थे तभी उनके आस पास कुछ युवक आ खड़े हुए। उन्होंने देखा कि वे जानबूझकर उनसे टकरा रहे थे तब उन्होंने उन्हें दूर होने की बात कही। बकौल डॉ लाल साफी की आड में युवकों ने उनकी जेब से रुपए उड़ा दिए जिसकी जानकारी उन्हें कुछ देर बाद तब लगी जब उन्होंने जेब में हाथ डाला लेकिन उक्त युवक तब तक निकल भागे थे। उन्होंने नोटो का विवरण लिखकर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद कोतवाली के पुलिसकर्मी उनके साथ 20 अगस्त को सब्जी मंडी सीसीटीवी फुटेज देखने आए थे लेकिन मंडी के कैमरे बंद मिले तो वे लौट गए लेकिन डॉ शर्मा ने बताया कि जब 21 अगस्त को बाइक चोरी के सीसीटीवी फुटेज में नजर आए युवक वही हैं जिन्होंने उनकी जेब साफ की है। अब उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। 
कत्था मिल और जन्मदिन गली में झुंड बनाकर की है बाइक चोरी, पुलिस सीसीटीवी खंगाले तो मिलेगी बड़ी सफलता
आपको बता दें कि कत्था मिल के सामने
 से छह बाइक और हनुमान गली से एक बाइक चुराने वाले चोरों की संख्या तीन से अधिक है दोनों सीसीटीवी देखने और
 हुलिया भी मिलता जुलता नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी खंगाले तो हो सकता है न सिर्फ बाइक चोरी बल्कि डॉ शर्मा की जेब उड़ाने वाले भी पकड़े जाएं। अब देखना होगा की पुलिस क्या कारवाई करती है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129