Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: बेखौफ, बेनकाब चोर झुंड बनाकर उठा ले गए एक साथ 6 बाइक, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टूडेंट की बाइक शहर के पोश इलाके कत्थामिल के सामने स्थित प्राइम डायग्नोस्टिक गली से एक साथ एक समय उड़ाई, देखिए video

बुधवार, 20 अगस्त 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के पोश इलाके कत्थामिल के सामने स्थित प्राइम डायग्नोस्टिक गली से मंगलवार बुधवार की रात एक साथ छह लग्जरी बाइक चुराकर चोरों ने पुलिस को खुलेआम चेलेंज कर डाला है। ये सभी बाइक संजू पाराशर के घर के अंदर रखी हुई थी। जिनके भवन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, स्टूडेंट किराए से निवास करते हैं। बे नकाब, बेखौफ चोरों ने उस कोतवाली पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है जिसने एक दिन पहले ही 27 बाइक बरामद करने की खुशी मनाई थी। कुलमिलाकर एक साथ छह बाइक चोरी करके चोरों ने सनसनी फैला डाली है। नगर में ये वारदात गणेश ब्लेस्ड स्कूल (प्राइम डायग्नोस्टिक mri सेंटर गली) में बीती रात दो बजे घटी। चोरों ने संगठित होकर वारदात को अंजाम दिया फिर थीम रोड पर पहुंचे। सीसीटीवी को ध्यान से देखने पर ये भी ज्ञात हो रहा है कि चोर सड़क पर जाकर रुके और एक बाइक जिसे धक्का मारकर ले गए उसे थीम रोड पर चालू किया फिर ग्वालियर की दिशा में चले गए। पुलिस को नए बायपास पर लगे सीसीटीवी से कुछ मदद मिलने की उम्मीद है बशर्ते वह बंद न हों।
               (देखिए video)
एक बाइक तो ढाई लाख कीमत की
इन छह बाइक में बुलेट एनिफील्ड mp06 my 1786, पल्सर बाइक mp15 ze 1761 और एक R15 गाड़ी चोरी हुई है जबकि 3 अन्य बाइक भी चुराई गई हैं। एक बाइक की कीमत तो ढाई लाख बताई जा रही है।
बेखौफ, झुंड बनाकर ले गए एक साथ सभी बाइक
सीसीटीवी में देखिए कि चोरों के हौसले इतने बुलंद दिखाई दे रहे हैं कि सीसीटीवी कैमरे में बिना मुंह बांधे चोरी करते कैद हुए हैं। साथ ही एक साथ झुंड बनाकर बाइक ले जाते नजर आ रहे हैं। ठीक वैसे जैसे कोई मवेशी हांककर ले जाता हो।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129