इधर विजय सिंह चौहान का बयान सामने आया है जो किसी भी नेता के लिए आदर्श उदाहरण से कम नहीं जान पड़ता। नेताओं को पद छोड़ने में कठिनाई होती है वो तो ठीक लेकिन नव नियुक्त से नाखुश नजर आते है लेकिन विजय सिंह चौहान जिन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी को पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा की तरह ही सभी को साथ लेकर चलाया आज मोहित अग्रवाल की नियुक्ति पर जारी उनके पत्र की नगर में सर्वत्र चर्चा की जा रही है। उन्होंने लिखा कि
प्रिय साथियों,
शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहित अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा.
मैं अपने कार्यकाल में कांग्रेस परिवार और जनता से जो अपार प्रेम, सहयोग और विश्वास मिला है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह आपके सहयोग की ही ताक़त थी कि हम चुनौतियों का सामना डटकर कर पाए।
मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मैं हमेशा आप सभी के साथ खड़ा रहूँगा—हर परिस्थिति में, हर संघर्ष में। आइए, मिलकर कांग्रेस पार्टी को और मज़बूत बनाएँ
सादर,
विजय सिंह चौहान
पूर्व जिला अध्यक्ष
कांग्रेस कमेटी, शिवपुरी
देखिए पूरी लिस्ट













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें